सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अणुव्रत समिति–चलथान द्वारा योगक्षेम अणुव्रत संगठन यात्रा व व्याख्यान माला का आयोजन

आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनिश्री डॉ. मदनकुमार जी (स्वामी ठाणा–3)का सान्निध्य

राष्ट्र निर्माण में अणुव्रत की सहभागिता
चलथान।अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति–चलथान द्वारा योगक्षेम अणुव्रत संगठन यात्रा एवं व्याख्यान माला का भव्य आयोजन शनिवार, 10 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे से तेरापंथ सभा भवन, चलथान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय “राष्ट्र निर्माण में अणुव्रत की सहभागिता” रहेगा।
इस प्रेरक आयोजन का सान्निध्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनिश्री डॉ. मदनकुमार जी (स्वामी ठाणा–3) प्रदान करेंगे, जो अणुव्रत विचारधारा के सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय महत्व पर मार्गदर्शन देंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद जी कोठारी (उपाध्यक्ष, अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी) करेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में आनंदभाई चौधरी (AICC राष्ट्रीय सचिव, अध्यक्ष—सूरत जिला कांग्रेस, पूर्व विधायक—मांडवी) उपस्थित रहेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज जी संघवी (महामंत्री—अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी) एवं श्रीमती पायल चौरडिया (संगठन मंत्री—अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी) सहभागिता करेंगे।विशेष अतिथि के तौर पर संजय जी बोथरा (गुजरात राज्य प्रभारी—अणुविभा) की उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम में विमल जी लोढ़ा, कमलेश जी गादियां, अनिल जी समदड़िया, रोशन लाल जी सुराना सहित अनेक गणमान्यजन गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस आयोजन में तेरापंथ सभा–चलथान, तेरापंथ महिला मंडल–चलथान एवं तेरापंथ युवक परिषद–चलथान सहयोगी संस्थाओं के रूप में सहभागिता कर रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार, यह व्याख्यान माला अणुव्रत के माध्यम से नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक दायित्व को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button