एआई आधारित स्पीड बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव का आयोजन
3 राउंड में 2584 रेफरेंस पास, 10 करोड़ से अधिक बिजनेस की संभावना

सूरत -साउथ गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) द्वारा एआई आधारित ‘स्पीड बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। इसमें सूरत सहित गांधीनगर, गांधीधाम, वडोदरा और अहमदाबाद से 600 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में तीन राउंड की फेस-टू-फेस मीटिंग्स आयोजित हुईं, जिसमें प्रतिभागियों को अपने बिजनेस और सेवाएं प्रस्तुत करने का अवसर मिला। कुल 2584 बिजनेस रेफरेंस पास हुए, जिससे 10 करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार की संभावना जताई गई।
विशेषज्ञों ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज बिजनेस ग्रोथ का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है, जिससे कार्यक्षमता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाई जा सकती है। कॉन्क्लेव में क्यूआर कोड और डिजिटल सिस्टम के जरिए नेटवर्किंग प्रक्रिया को पूरी तरह स्मार्ट बनाया गया।
आयोजकों के अनुसार, इस तरह के एआई आधारित नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म से भविष्य में व्यापारिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे।




