सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
स्टूडेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम की हुई शुरुआत

सूरत,भगवान महावीर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज में पाँच दिवसीय स्टूडेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत सोमवार को हुई। इस मौके पर मोटिवेशनल स्पीकर पारस गांधी ने छात्रों को आत्मविश्वास, नेतृत्व एवं सफल करियर के बारे में बताया। कॉलेज की इंचार्ज डायरेक्टर डॉ. चेता देसाई ने बताया की 17 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम में छात्रों को कैनवा, डिजिटल मार्केटिंग, एआई टूल्स, पर्सनल्टी डेवलपमेंट आदि वर्कशॉप का आयोजन होगा। छात्रों को तकनीकी ज्ञान के अलावा सॉफ्ट स्किल का भी विकास इसमें किया जाएगा। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी अनिल जैन, संजय जैन, वॉइस चांसलर डॉ. राजकुमार अंबातीपूडी सहित अनेकों छात्र एवं अध्यापक उपस्थित रहे।



