गुजरातटॉप न्यूज़राजस्थानसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

30 मार्च:राजस्थान स्थापना दिवस पर गुजरात-राजस्थान महोत्सव में 11,000 महिलाएं बनाएंगी घूमर विश्व रिकॉर्ड

मरुधर मैदान, गोडादरा में शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समाज के हजारों लोग शामिल होंगे।

  1. राजस्थान युवा संघ : 33 वर्षों से सेवा व संस्कृति संरक्षण में अग्रणी

सूरत। राजस्थान युवा संघ (गुजराती मारवाड़ी समाज) पिछले 33 वर्षों से मानव सेवा, गौ सेवा एवं राजस्थान की संस्कृति के संरक्षण हेतु समर्पित है। संघ के तत्वावधान में संचालित अस्पताल में प्रतिदिन 400-500 मरीजों को न्यूनतम दरों पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। संघ आगामी 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर गुजरात-राजस्थान महोत्सव के रूप में भव्य स्नेह मिलन समारोह आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम मरुधर मैदान, गोडादरा में शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समाज के हजारों लोग शामिल होंगे।मिलन समारोह में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।


इस भव्य आयोजन में राजस्थान की लोक कला और संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कलाकार बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जस्सू बिसू पार्टी, कालबेलिया नृत्यांगना आशा सपेरा और लोकगायिका कौशल्या रामावत द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम में 11000 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में एक साथ घूमर नृत्य प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगी। इसके लिए विश्व रिकॉर्ड धारक कोरियोग्राफर रोहित शर्मा व उनकी टीम सूरत के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दे रही है।

आयोजन के दौरान चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन माँ शक्ति की महाआरती होगी, जिसमें काशी के विद्वान पंडितों द्वारा विशेष अनुष्ठान किया जाएगा। इसके साथ ही जल संचय, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर शपथ ग्रहण भी होगा।

संस्था के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि यह कार्यक्रम राजस्थान की संस्कृति एवं परंपराओं को कर्मभूमि गुजरात में भव्य रूप से प्रस्तुत करेगा। घूमर रजिस्ट्रेशन जारी है, ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से महिलाएँ बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंडप निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है और संस्था के कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग को आमंत्रण देने में सक्रिय हैं। रात में कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तय होगी।

मीडिया प्रभारी शिशपाल रातुसरिया, भरत राजपुरोहित एवं प्रकाश सिरवी ने बताया कि इस आयोजन को लेकर पूरे गुजरात में मारवाड़ी समाज में भारी उत्साह है। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों के लिए सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था की गई है। यह आयोजन न केवल गुजरात में बसे मारवाड़ी समाज को एकजुट करेगा, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को भी नई पहचान देगा।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत, सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश राठी,उपाध्यक्ष रामावतार पारीक,सचिव धीरज पुरोहित,ओम प्रकाश शेखावटी,विंनोद सास्वत,किशोरसिंह शेखावत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button