businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सीरोक्सी वर्क के नाम पर 1.96 लाख रुपये की 700 साड़ियां हड़प कर हुआ फरार

दलाल से काम लेने के बहाने माल उठाया, सात दिन में लौटाने का वादा कर मोबाइल बंद कर दिया

सूरत। सलाबतपुरा थाना क्षेत्र में सीरोक्सी (डायमंड चिपकाने) के काम के नाम पर 700 साड़ियों की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विजय विरुमल रोचवाणी (47), निवासी ग्रीन सिटी, पाल-पाठा, सूरत, ने पुलिस को बताया कि वह एम्ब्रॉयडरी और सीरोक्सी वर्क की दलाली का काम करता है। मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में राजूभाई नामक व्यक्ति ने कई बार फोन कर बताया कि वह कामरेज में सीरोक्सी वर्क का यूनिट चलाता है और उसे काम के लिए साड़ियों की आवश्यकता है। दोनों की लगभग पांच वर्ष पुरानी पहचान होने के कारण शिकायतकर्ता ने उस पर भरोसा कर लिया।

30 मार्च 2026 को रिंग रोड स्थित मिलेनियम मार्केट में मुलाकात के बाद शिकायतकर्ता ने अपने परिचित व्यापारियों से माल दिलवाया। इसमें साक्षी फैशन के सुनील भरतिया से 600 डाइड साड़ियां (कीमत 1.68 लाख रुपये) तथा द्वारकाधीश साड़ी के हिमांशुभाई से 100 डाइड साड़ियां (कीमत 28 हजार रुपये) सीरोक्सी वर्क के लिए आरोपी को सौंप दी गईं। कुल 700 साड़ियों की कीमत करीब 1.96 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी ने सात दिन में तैयार माल वापस पहुंचाने का आश्वासन दिया था, लेकिन माल लेने के बाद उसने मोबाइल फोन बंद कर दिया। शिकायतकर्ता जब कामरेज पहुंचा तो आरोपी से संपर्क नहीं हो सका। जांच के दौरान आरोपी द्वारा दिया गया जीएसटी नंबर भी अमान्य पाया गया।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी साड़ियों को हड़पकर फरार हो गया और उसके साथ आपराधिक विश्वासघात किया। शिकायत के आधार पर सलाबतपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।मामले की जांच अ.हे.को.अनिलभाई कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button