पांडेसरा तेरापंथ सभा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
मुनि श्री डॉ. मदन कुमार स्वामी के सानिध्य में नवगठित टीम ने ली शपथ, समाजजनों की रही भव्य उपस्थिति

सूरत। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, पांडेसरा की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री डॉ. मदन कुमार जी स्वामी आदि ठाणा-3 के पावन सानिध्य में पांडेसरा तेरापंथ भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेरापंथ महासभा के उपाध्यक्ष फूलचंद छत्रावत, महासभा गुजरात आंचलिक प्रभारी अनिल चंडालिया,लघु सभा प्रभारी लक्ष्मीलाल बाफना, पांडेसरा सभा प्रभारी एवं पर्वत पाटिया सभा के उपाध्यक्ष प्रदीप गंग तथा महासभा कार्यसमिति सदस्य गौतम जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि श्री डॉ. मदन कुमार जी स्वामी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण एवं प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ। इसके पश्चात महासभा उपाध्यक्ष फूलचंद छत्रावत ने नवमनोनीत पांडेसरा सभा अध्यक्ष एवं मंत्री प्रकाश मांडोत सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा नई टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नवनिर्वाचित सभा अध्यक्ष उत्तम सोनी ने अपने संबोधन में आगामी कार्यकाल की योजनाओं की जानकारी देते हुए नई टीम की घोषणा की। गुजरात आंचलिक प्रभारी अनिल चंडालिया, लघु सभा प्रभारी लक्ष्मीलाल बाफना तथा पांडेसरा सभा प्रभारी श्री प्रदीप जी गंग ने भी नवमनोनीत अध्यक्ष एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती दीप्ति डांगी, तेयुप पांडेसरा अध्यक्ष संदीप बाबेल, उधना सभा अध्यक्ष नेमीचंद पोरवाल तथा मंत्री पुखराज ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
मुनि श्री ने नवगठित कार्यकारिणी को विशेष कृपा प्रदान करते हुए समाज सेवा, संगठन की मजबूती और संस्कारों के संवर्धन हेतु मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री प्रकाश मांडोत ने किया, जबकि सहमंत्री अनिल चावत ने आभार व्यक्त किया।
पांडेसरा श्रावक समाज की भव्य एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने समारोह को गरिमामय और सफल बनाया।




