सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

महेश नवमी पर माहेश्वरी यूथ क्लब ने किया शरबत व नींबू पानी सेवा का आयोजन

भट्टार चार रास्ता स्थित महेश प्याऊ पर राहगीरों को वितरित किए गए 500 लीटर शीतल पेय, 14 जून को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित

सूरत। महेश नवमी 2026 के पावन अवसर पर माहेश्वरी यूथ क्लब, सूरत द्वारा रविवार को भट्टार चार रास्ता स्थित महेश प्याऊ पर आमजन एवं राहगीरों के लिए गुलाब शरबत एवं नींबू पानी सेवा का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष कृष्णा बल्दवा ने बताया कि भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य के दौरान करीब 500 लीटर शरबत एवं नींबू पानी का वितरण किया गया।

संस्था के सचिव अभिषेक धूत ने जानकारी दी कि माहेश्वरी यूथ क्लब द्वारा आगामी 14 जून को माहेश्वरी लक्ज़रिया, पर्वत पाटिया में अहमदाबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विजय बंग के मार्गदर्शन में नि:शुल्क ऑर्थोपेडिक चेकअप एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में कपिल कपूरिया, रजनीश तापड़िया, राजेश राठी, पवन सोनी, वासु असावा, दीपक बाहेती, किशन राठी, सोनू मनिहार, राघव राठी एवं सीताराम सोमानी सहित कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सभी ने समाजजनों को महेश नवमी की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button