सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
गौ सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सूरत।अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट महिला इकाई द्वारा अधिक मास के उपलक्ष में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन पांजरापोल गौशाला में किया गया। इस अवसर पर महिला इकाई के सदस्यों द्वारा गाय माता को लापसी, गुड़ एवं हरी घास खिलाई गई। इस मौके पर महिला इकाई अध्यक्षा मनीषा कजारिया के अलावा अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।



