सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत में ‘सिन्धी नारी रत्न अवार्ड’ समारोह का भव्य आयोजन, देशभर की 100 महिला उद्यमियों का सम्मान

सूरत। शहर की प्रतिष्ठित संस्था सिन्धी वुमन्स एन्टरप्रेनर कम्युनिटी (स्वेक) द्वारा स्वामी लीलाशाह भवन, रामनगर में भव्य “सिन्धी नारी रत्न अवार्ड” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूरत सहित देश के विभिन्न शहरों से आई 100 सफल सिन्धी बिजनेस वुमन्स एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
स्वेक संस्था के मीडिया कन्वीनर पवन हासीजा ने बताया कि समारोह में महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य, व्यवसायिक उपलब्धियों एवं समाज में योगदान के लिए मेडल, अवार्ड एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, महिला उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम ने एक नई उपलब्धि भी हासिल की। समारोह को आईईए वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ। आईईए वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड के पदाधिकारियों ने रामनगर सिन्धी समाज एवं सूरत सिन्धी समाज के अग्रणीयों की मौजूदगी में स्वेक संस्था की फाउन्डर एवं एक्जीक्युटिव डायरेक्टर ज्योति परचाणी, विजयेता लालवाणी एवं अंजली कृष्नाणी को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान महिलाओं के उत्साह, प्रतिभा और उद्यमशीलता की प्रेरणादायक झलक देखने को मिली। आयोजकों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें व्यवसाय एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button