businessTextileअहमदबादक्राइमसूरत सिटी

सारोली कुबेरजी वर्ल्ड मार्केट के ग्रे कपड़े के व्यापारी से 16.43 लाख रुपये की धोखाधड़ी,

खटोदरा स्थित “बालाजी फैशन” के संचालक पर सारोली पुलिस थाने में मामला दर्ज

सूरत। सारोली स्थित कुबेरजी वर्ल्ड मार्केट के ग्रे कपड़ा व्यापारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सरथाणा निवासी एक ग्रे कपड़ा व्यापारी ने खटोदरा क्षेत्र में संचालित “बालाजी फैशन” के संचालक पर लाखों रुपये का माल लेकर भुगतान नहीं करने तथा चेक बाउंस होने का आरोप लगाते हुए सारोली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मितेश हरिभाई पटेल निवासी फ्लैट नंबर ए-302, विश्वा रेसीडेंसी, वालक रोड, सरथाणा, सूरत तथा मूल निवासी गांव खीलावड, तहसील गिर गढ़डा, जिला गिर सोमनाथ,कुंभारिया स्थित श्री कुबेरजी वर्ल्ड मार्केट में “लियोसागी ट्रेडलिंक” नाम से ग्रे कपड़े का व्यापार करते हैं।

वर्ष 2024 में पांडेसरा स्थित प्रगति फैशन मिल में मास्टर के रूप में कार्यरत हरेशभाई दूधात के माध्यम से उनकी पहचान आरोपी अमित किशोरभाई मिस्त्री से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को खटोदरा स्थित प्लॉट नंबर-54, सोमाकाका की वाडी, रोकडिया हनुमानजी मंदिर के सामने, सवेरा कॉम्प्लेक्स के पास संचालित “बालाजी फैशन” का प्रोपराइटर बताते हुए साड़ियों का अच्छा कारोबार होने और समय पर भुगतान करने का भरोसा दिलाया था।

व्यापारी मितेश को भरोसे में लेकर आरोपी ने 18 अप्रैल 2024 से 14 जून 2024 के बीच अलग-अलग बिलों के माध्यम से कुल 32,19,288 रुपये का ग्रे कपड़ा उधार में खरीदा। इसमें से आरोपी ने टुकड़ों में 11,76,233 रुपये का भुगतान किया, जबकि 20,43,055 रुपये बाकी रहे।

फरियादी द्वारा बकाया पेमेंट की लगातार मांग करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में कर्नाटक बैंक लिमिटेड का 4 लाख रुपये का चेक नंबर 378175 दिया। शिकायतकर्ता ने यह चेक अपनी आईसीआईसीआई बैंक शाखा में जमा कराया, लेकिन 12 नवंबर 2024 को “फंड इंसफिशिएंट” टिप्पणी के साथ चेक रिटर्न हो गया।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ दूसरे अतिरिक्त सिविल जज एवं जेएमएफसी कोर्ट में चेक रिटर्न का केस क्रमांक 47/2025 दायर किया, जो वर्तमान में न्यायालय में लंबित है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चेक राशि समायोजित करने के बाद भी आरोपी ने 16,43,055 रुपये का भुगतान नहीं किया और उनके साथ धोखाधड़ी की।

पुलिस ने मितेश पटेल की शिकायत के आधार पर आरोपी अमित किशोरभाई मिस्त्री, निवासी सी-402, आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स, भटार, सूरत तथा संचालक “बालाजी फैशन” के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को व्यापार से संबंधित बिल और दस्तावेज भी सौंपे हैं।मामले की जांच पीएसआई यू.बी।मेंदपरा कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button