राजस्थान युवा संघ द्वारा छाछ वितरण सेवा कार्यक्रम आयोजित

सूरत। भीषण गर्मी में राहगीरों एवं जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान युवा संघ द्वारा स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में एसवीएनआईटी कॉलेज के सामने छाछ वितरण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सेवा परमो धर्म” की भावना को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के उद्देश्य से किया गया।
यह सेवा कार्यक्रम सूरत ट्रैफिक सेक्टर-2 की डीसीपी अनुपम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रैफिक सेक्टर-2 के एसीपी एस.आर. टंडेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने राजस्थान युवा संघ द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार के जनहित कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों, दैनिक कामगारों एवं जरूरतमंदों को छाछ वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। साथ ही लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर राजस्थान युवा संघ के उपाध्यक्ष रामावतार पारीक, संजय बोथरा, संगठन मंत्री राजेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश कुमावत, महेंद्र पटेल, चैनसुख विश्नोई, अतुल मोहता, हरिओम स्वामी, गंगाधर डुड्डी, पंकज शर्मा, राधेश्याम शर्मा, रामचंद्र, विक्रम सिंह देवरा, गणेश सिंह, सचिन जाट सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
संघ के मीडिया प्रभारी शीशपाल ने बताया कि स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत द्वारा दिखाए गए सेवा के मार्ग पर संगठन निरंतर समाजहित के कार्य करता रहेगा।




