बाड़मेर जैन युवा संघ का रक्तदान शिविर संपन्न, 75 यूनिट रक्त संग्रहित

सूरत।सूरत में बढ़ती गर्मी के बीच रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को बाड़मेर जैन युवा संघ द्वारा रिंग रोड स्थित आरकेटी मार्केट परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 75 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया, जिसमें करीब 80 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। रक्त संग्रहण कार्य सूरत रक्तदान केंद्र एंड रिसर्च की डॉक्टर टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। वहीं बाड़मेर जैन युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

संघ के अध्यक्ष केवल धारीवाल ने बताया कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में शहर में रक्त की कमी को देखते हुए संस्था द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इस बार भी बढ़ती गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
उन्होंने बताया कि संस्था सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहती है। हर रविवार को अनुकंपा प्रसादी का आयोजन किया जाता है तथा समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का प्रतिवर्ष सम्मान भी किया जाता है।

शिविर में वार्ड नं. 18 के नव निर्वाचित पार्षद अशोक पोकरणा की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में पवन गोडानी, गौतम बोथरा, केवल डूंगरवाल, नरेश सिंघवी, मुकेश लुनिया, घेवर सिंघवी, कैलाश नाहटा, अनिल छाजेड़, छगन माल और मांगीलाल बोथरा सहित अनेक समाजजनों का सराहनीय सहयोग रहा।



