ज्ञान ज्योति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आज

सूरत | गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन सूरत द्वारा ज्ञान ज्योति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रविवार को सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के श्याम कुंज हॉल में किया जाएगा। सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि दोपहर तीन बजे से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नागालैंड के राज्यपाल महामहिम श्री नंदकिशोर यादव एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका उपस्थित रहेंगे।
समारोह में सम्मेलन द्वारा गुजरात में मारवाड़ी समाज के बच्चों जिन्होंने उच्च डिग्री जैसे; सी.ए., सी.एम.ए., एल.एल.बी., एम.बी.ए., डॉक्टर आदि की डिग्री पिछले दो वर्षो में प्राप्त की है उनका सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा अनेकों क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि के लिए भी पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे।




