businessदिल्ली NCRलोकल न्यूज़

अब ऑनलाइन फाइल किया जा सकेगा इनकम टैक्स का ITR-2 रिटर्न, एक्सेल यूटिलिटी भी शुरू

डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट की वैधता जांचने के लिए एसएमएस अभियान शुरू

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए ITR-2 फॉर्म की ऑनलाइन फाइलिंग और एक्सेल यूटिलिटी की सुविधा शुरू कर दी है। अब ITR-2 के तहत रिटर्न भरने वाले करदाता आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर सीधे ऑनलाइन रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। साथ ही ऑफलाइन एक्सेल यूटिलिटी डाउनलोड करके भी रिटर्न फाइल किया जा सकेगा।

इससे पहले विभाग द्वारा ITR-1 और ITR-4 फॉर्म के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी थी। अब 26 मई 2026 से ITR-2 की सुविधा भी सक्रिय होने के बाद बड़ी संख्या में करदाताओं को राहत मिलेगी।

आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) की वैधता जांचने हेतु एसएमएस अभियान भी शुरू किया है, ताकि रिटर्न फाइलिंग के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।

टैक्स विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर यूटिलिटी उपलब्ध होने से करदाता अंतिम समय की भागदौड़ और पोर्टल पर बढ़ने वाले तकनीकी दबाव से बच सकेंगे। विभाग ने सभी करदाताओं से समय पर रिटर्न दाखिल करने और आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जानकारी जांचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button