सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री जड़खोर गोधाम गौशाला के सेवार्थ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन

12 से 18 जनवरी तक वीआईपी रोड वेसू स्थित कामधेनु मैदान में स्वामी डॉ. राजेंद्र दास देवाचार्य कराएंगे कथा का रसपान

सूरत। श्री जड़खोर गोधाम गौशाला के सेवित गोवंश के संरक्षण एवं सेवा के पावन उद्देश्य से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन 12 से 18 जनवरी 2026 तक श्री कामधेनु मैदान, क्रोमा के सामने, नेक्सा शोरूम के पास, वीआईपी रोड, वेसू, सूरत में किया जा रहा है। इस कथा के मनोरथी श्रीमती गीता देवी गजानंद कंसल एवं समस्त कंसल परिवार हैं।
श्री जड़खोर गोधाम गौशाला समिति, सूरत शाखा के प्रमुख कैलाश अग्रवाल ने बताया कि कथा ज्ञानयज्ञ की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के अनेक गोभक्त इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि व्यासपीठ से अनंत श्री विभूषित श्रीमज्जगतगुरु, द्वाराचार्य अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूक पीठाधीश्वर, परम पूज्य स्वामी डॉ. राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज (श्री रैवासा–वृंदावन धाम) श्रद्धालु भक्तों को अमृतमयी श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
कथा के मुख्य यजमान राकेश कंसल एवं प्रमोद कंसल ने बताया कि वर्ष 2016 से निरंतर स्वामी जी की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह 11वां श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ गोलोकवासी गोभक्त गजानंद कंसल एवं गोलोकवासी गोभक्त राधावल्लभ जालान की स्मृति में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कलियुग में गोवंश की स्थिति अत्यंत दयनीय होती जा रही है और गोमाता का संरक्षण प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी का परम कर्तव्य है। गोवंश की रक्षा से ही प्रकृति, संस्कृति और सनातन धर्म सुरक्षित रह सकते हैं।
मीडिया प्रभारी सज्जन महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण हेतु महाराज जी के शिष्य देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ विदेशों से भी सूरत पधारेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे पुण्य कार्य भी अत्यंत लाभदायी सिद्ध होते हैं। उन्होंने सूरत शहर के समस्त श्रद्धालु भक्तों से अपील की कि वे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में सहभागिता कर अधिक से अधिक धर्मलाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button