अग्रवाल समाज जागृति सेवा समिति द्वारा आसरा वृद्धा आश्रम में आठवीं बार भोजन सेवा

सूरत। अग्रवाल समाज जागृति सेवा समिति, अलथान–वेसु के तत्वावधान में आसरा वृद्धा आश्रम, अलथान में आठवीं बार भोजन (प्रसाद) सेवा का आयोजन किया गया। यह सेवा 1 जनवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 11 से 12 बजे तक संपन्न हुई।
इस अवसर पर यजमान श्री मनीष जी अग्रवाल ने अपने पिताजी स्व. राजेंद्र प्रसाद जी अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुजुर्गों को भोजन प्रसाद अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। समिति के सदस्यों एवं परिवारजनों ने सेवा भाव से आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में समिति के राकेश बजावावाला, कपिल गर्ग, अजय डालमिया, गोपाल शाह, मुकेश गोयनका, दिलीप रूंगटा, श्याम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने सेवा को समाज के प्रति कर्तव्य और संस्कारों का सजीव उदाहरण बताया।




