संप्रति फाउंडेशन द्वारा सफाई वीरों को निःशुल्क यूवी ग्लास एवं फेस मास्क वितरण
संप्रति फाउंडेशन,नव्या पोद्दार( इनर व्हील व लाइव टू इंसपायर का संयुक्त आयोजन

सूरत। दिनांक 30 नवंबर 2025, रविवार को एसएमसी अर्बन हेल्थ सेंटर, पाल (गौरवपथ), सूरत में संप्रति फाउंडेशन के चेयरमैन श्री निरवभाई शाह द्वारा आयोजित संयुक्त कार्यक्रम में शहर के सफाई वीरों को निःशुल्क युवी ग्लास और फेस मास्क वितरित किए गए। इस आयोजन में इनर व्हील सर्कल-की नव्या पोद्दार तथा लाइव टू इंसपायर चेरिटेबल ट्रस्ट का सहयोग रहा।सूरत शहर को स्वच्छता अभियान में देशभर में नंबर-1 का स्थान दिलाने वाले सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से किया गया यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूरत के सांसद मुकेशभाई दलाल, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर शिवोमभाई मिश्र,प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. समीरभाई गामी, तथा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सफाई वीरों को चश्मे और मास्क प्रदान कर उनके योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया।कार्यक्रम का सफल आयोजन और संचालन श्री निरव शाह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।



