सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
ओंकारेश्वर में सजेगा रणत भंवर गजानंद महाराज का दरबार

सूरत।रणत भंवर गणेश परिवार (समस्त भारत) द्वारा उज्जैन के पास स्थित ओंकारेश्वर धाम पर 31 दिसंबर को नया वर्ष मनाया जाएगा। परिवार के सूरत इकाई के शंभू नाथ हिम्मत सिंह का ने बताया कि सूरत से भी सैकड़ो भक्त 29 दिसंबर को अवंतिका एक्सप्रेस से प्रस्थान कर 30 को उज्जैन पहुंचेंगे और उस दिन वहां पर उज्जैन भ्रमण एवं महाकाल के दर्शन कर 31 को ओंकारेश्वर पहुंचेंगे गणेश परिवार के अशोक खूटेटा ने बताया कि ओंकारेश्वर में रणत भंवर गणेश परिवार ( समस्त भारत )के सानिध्य में त्रिनेत्र गजानन महाराज का भव्य दरबार लगाया जाएगा और सवाई माधोपुर के गायक भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा को रिझाएंगे ,उसके बाद नव वर्ष मनाया जाएगा।




