businessसूरत सिटी

न्यू टेक्सटाइल मार्केट (NTM), सूरत के चुनाव 18 जनवरी 2026 को

नामांकन फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025,नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक

सूरत। न्यू टेक्सटाइल मार्केट (NTM), सूरत की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए होने वाले चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 21 सदस्यों की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। इसके तहत उम्मीदवारों के लिए नामांकन फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी, जबकि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 रखी गई थी। निर्धारित समय सीमा के भीतर कुल 31 सदस्यों ने अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन फॉर्म जमा किए हैं।
नामांकन फॉर्म की जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी वैध उम्मीदवारों की सूची नाम सहित जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जैन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो मतदान प्रक्रिया 18 जनवरी 2026 को NTM मार्केट की पार्किंग में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाएगी। इस चुनाव प्रक्रिया में सह-चुनाव अधिकारी के रूप में गुरुमुख कुंगवानी और योगेश रामसीसरिया अपनी सेवाएं दे रहे हैं। NTM प्रशासन ने सभी सदस्यों से चुनाव में सक्रिय सहभागिता कर संगठन की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की अपील की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button