तमिलनाडुसामाजिक/ धार्मिक

गांधी जयंती पर सामूहिक आयंबिल तप और नवकार जाप का आयोजन

 

कोयंबटूर। वर्धमान तप जैन अयंबिल खाता की 55वीं वर्षगांठ पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर 530 भाई-बहनों द्वारा महामंगलक सामूहिक आयंबिल तप विश्व शांति के लिए संपन्न हुआ। इसी के साथ लगभग 400 महिला मंडलों की सदस्याओं ने सामूहिक नवकार मंत्र जाप कर आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक पवित्र बना दिया।

मीडिया प्रभारी किशोर जैन ने बताया कि पूज्य साध्वी श्री डॉ.प्रतिभा श्रीजी, पूज्य क्षमाश्रीजी, पूज्य डॉ.श्री हरसिद्धि श्रीजी एवं साध्वी श्री समयज्ञा श्रीजी म.सा. ने अपने प्रवचनों में आयंबिल तप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित साधकों को विश्व शांति हेतु जाप करवाया।

आयंबिल खाता के अध्यक्ष मांगीलाल परमार ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि घीसुलाल हिंगड़ ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सचिव अरविंद शांतिलाल शाह ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वे साधक जिन्होंने 50 से अधिक वर्धमान तप की ओली पूर्ण की थी, उनका विशेष सम्मान किया गया। साथ ही लकी ड्रा में दस चांदी के सिक्के तपस्वियों को पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर गौशाला के अध्यक्ष प्रशन कोठारी को आयंबिल खाता ट्रस्ट की ओर से एक उल्लेखनीय राशि का दान भी दिया गया। अंत में सचिव अरविंद शांतिलाल शाह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button