शांति भवन महिला मंडल की गुरु दर्शन यात्रा सम्पन्न

सूरत। शांति भवन घोड़दौड़ रोड सूरत से श्रीचंदनबाला महिला मंडल की अध्यक्षा बरखा कोठारी, मंत्री शोभना भलावत, कोषाध्यक्ष निर्मला नवलखा सहित कार्यकारिणी टीम व मंडल की लगभग 55 सदस्याओं द्वारा रविवार सुबह 6.30 बजे गुरु दर्शन यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान महिलाओं ने बलेश्वर में श्रमण संघीय आचार्य भगवंत शिवमुनीजी महाराज साहब के दर्शन कर वाणी श्रवण का लाभ लिया। इसके पश्चात कामरेज में विनय मुनिजी, गौतम मुनिजी महाराज साहब सहित अन्य थाणा स्थित साधु-साध्वी भगवंतों के दर्शन किए गए। इसी क्रम में उधना, वेसू व अन्य स्थानों पर गुरु भगवंतों से आशीर्वाद प्राप्त कर मंडल की सदस्याएँ पुनः शांति भवन लौटीं। यात्रा के दौरान सभी ने धर्मलाभ लिया तथा साधु भगवंतों की सेवा में भाग लिया। अंत में चंदनबाला महिला मंडल की सभी सदस्याओं ने गुरु भगवंतों से क्षमायाचना कर आत्मिक शांति का अनुभव किया। यह जानकारी संघ के मंत्री प्रकाश भलावत ने दी।




