गुजरातराजस्थानसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अच्छा नही अच्छाई ढुंढो, सारे दुख स्वत ही मिट जाएगें-आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वर

अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केयुप का नवां राष्ट्रीय अधिवेशन आज

अपने दोष छुपाने के प्रयास में दुसरों में दोष मत ढुंढो-खरतरगच्छाधिपति
केयुप, ज्ञान वाटिका व केएमपी का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू

हैदराबाद से 170 यात्री पहुंचे बाड़मेर, गुरूदेव के किए दर्शन
बाड़़मेर 12 सितम्बर। कोटड़िया-नाहटा ग्राउण्ड स्थित सुधर्मा प्रवचन वाटिका में श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ चातुर्मास कमेटी के तत्वाधान में संघ शास्ता वर्षावास 2025 का चातुर्मास खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्रीजिनमणिप्रभसूरीश्वर म.सा. की पावन निश्रा व बहिन म.सा. साध्वी डाॅ.विधुत्प्रभाश्री व श्रमण-श्रमणीवृन्द के पावन सानिध्य में शुक्रवार को आचार्यश्री धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अच्छा व्यक्ति देखने चलोंगे तो कोई नही मिलेगा पर अच्छाई देखनें चलोंगे तो हर व्यक्ति में अच्छाई मिल जाएगी। क्योंकि हर व्यक्ति में कोई ना कोई बुराई तो होगी। इसलिए अच्छा नही अच्छाई ढुढों खुब मिलेगी उसी अच्छाई के साथ उस व्यक्ति के साथ रहेंगा। खुद की बुराई छुपाने के लिए दुसरों पर दोष मत दो। सकारत्मक सोच रखना ही आधी से अधिक समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

एक बात गांठ बांध लो किसी भी काम के लिए निकलों तक एक सोच के साथ निकलों की करके आना है। नही करना है तो ना लेने जाने की कही जरूरत नही है ना तो आपकी जेब में ही पड़ा है। याद काम के लिए जा भले ही रहा हुं मगर होगा नही मिल गया बहाना आपको के नही जाने का। आपके दुखों का एक बडा कारण है कि सोच में सकारत्मता नही है।

चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष अशोक धारीवाल व मीडिया संयोजक कपिल मालू ने बताया कि श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ व अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केयुप शाखा हैदराबाद द्वारा आयोजित महरौली, मालपुरा, अजमेर, बिलाड़ा, ब्रह्मसर, जैसलमेर, लौद्रवा व चार दादा गुरूदेव धाम यात्रा संघ 170 यात्रियों का संघ बाड़मेर पहुंचा, जहां गुरूदेव के दर्शन कर प्रवचन माला सुनी और चातुर्मास कमेटी की ओर से बहुमान किया गया। सुधर्मा प्रवचन वाटिका में शुक्रवार को बाहरी राज्यों से केयुप हैदराबाद अध्यक्ष रमेश पारख, केयुप हैदराबाद मंत्री कपिल झाबक, केयुप संयोजक संजय गुलेच्छा, जिरावला ट्रस्टी अशोक संकलेचा, मुकेश कटारिया, पदमसिंह चैधरी जयपुर, दीपक गोलेच्छा मुम्बई, पत्रकार सुरेन्द्र जैन जयपुर, अनिल वेद इन्दौर, बाबुलाल ललवाणी, केएमपी राष्ट्रीय अध्यक्षा सरोज गोलेच्छा, केएमपी अध्यक्षा हैदराबाद अनिता श्रीश्रीमाल, केयुप राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ललित डाकलिया, संजय वैध चैन्नई, झालना दादावाड़ी अध्यक्ष मुथाजी, रमेश रांका, दिलीप पारख, ललित संखलेचा हैदराबाद सहित कई गुरूभक्त गुरूदेव के दर्शन को बाड़मेर पहुंचे, जिनका चातुर्मास कमेटी द्वारा बहुमान किया गया।
उत्तमचन्द संकलेचा हैदराबाद ने अपना उदबोधन दिया। शुक्रवार को तनीषा गौतमचन्द संखलेचा के तेले की तपस्या शुरू व कमलादेवी अशोककुमार भंसाली के आयंबिल की तपस्या शुरू हुई। केयुप है हैदराबाद का चातुर्मास कमेटी व बाड़मेर केयुप शाखा द्वारा बहुमान किया गया।
केयुप, ज्ञान वाटिका व केएमपी का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू
अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केयुप का नवां राष्ट्रीय अधिवेशन आज होगा
स्थानीय कोटड़िया-नाहटा ग्राउण्ड स्थित सुधर्मा प्रवचन वाटिका में 13 सितम्बर से 15 सितम्बर तक तीन दिवसीय अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केयुप, ज्ञान वाटिका व अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद केएमपी का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का कार्यक्रम आज से शुरू। अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश लूणिया व अधिवेशन प्रभारी रमेश मालू कानासर ने बताया कि अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केयुप, ज्ञान वाटिका एवम अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद केएमपी का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ चातुर्मास कमेटी के तत्वावधान में परम पूज्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा व बहिन म.सा. साध्वी डाॅ. विधुत्प्रभाश्री के पावन सानिध्य में आज केयुप का नवां अधिवेशन, कल ज्ञान वाटिका का द्वितीय अधिवेशन व सोमवार को केएमपी का अष्ठम अधिवेशन होगा। केयुप अध्यक्ष प्रकाश पारख व सचिव केवलचन्द छाजेड़ ने बताया कि अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केयुप के नवें अधिवेशन में पुरे भारत भर से सैकड़ों शाखाओं से युवा अधिवेशन में भाग लेने के लिए बाड़मेर पहुंचे। केयुप के नवें राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्पूर्ण देशभर से 100 से अधिक शाखाओं से 1000 से अधिक प्रतिनिधिें एवम सदस्य भाग लेने बाड़मेर पहुंचेंगे। इस अधिवेशन में सम्पूर्ण भारत के केयुप के सदस्य एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है और यह अधिवेशन गच्छ के कार्यो के कार्यशाला के रूप् में युवाओं का कार्य दिया जाता हैं। केयुप इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी शाखाओं द्वारा अपने क्षेत्र में किए गए विभिन्न आयोजनो की जानकारी के साथ भविष्य के आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत की जायेगी। इस अधिवेशन मेें परिषदों के उददेशयों में साधु-साध्वी के विहार को सुगम बनाना, अधिक से अधिक स्वाध्यायी तैयार करना, ज्ञान वाटिका के माध्यम से बच्चों में धर्म संस्कारों का बीजारोपण करना, गच्छ की युवा शक्ति को संगठित कर एक मजबूत संगठन का निर्माण करना आदि प्रमुख है। केयुप के नवें अधिवेशन को लेकर अधिवेशन प्रभारी नरेश लूणिया द्वारा सदस्यों के साथ तैयांरिया पूर्ण हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button