गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा ‘संस्कृति – द मेगा आर्ट फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ

सूरत। सदर्न गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा सरसाणा स्थित प्लैटिनम हॉल में ‘संस्कृति – द मेगा आर्ट फेस्टिवल’ का दो दिवसीय आयोजन शुक्रवार को शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में गुजराती फिल्म अभिनेत्री एवं फिटनेस कोच सपना व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही, जबकि पद्मश्री यज़दी करंजिया विशेष अतिथि के रूप में पधारे।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने कहा कि संस्कृति, कला और हस्तशिल्प समाज की आत्मा हैं। चेंबर ने इस महोत्सव के माध्यम से कलाकारों को सृजनात्मक मंच प्रदान कर नई ऊर्जा का संचार किया है। फेस्टिवल में पेंटिंग, फोटोग्राफी और हैंडीक्राफ्ट सहित विविध कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है।

मुख्य अतिथि सपना व्यास ने कहा कि कला और संस्कृति समाज के विकास के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा, “ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है। मैंने फिल्मों और प्रोडक्शन में काम किया है, लेकिन कला और संस्कृति ने जीवन को और समृद्ध बनाया है।” उन्होंने कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए चेंबर की पहल की सराहना की।

पद्मश्री यज़दी करंजिया ने कहा कि भारत सांस्कृतिक विविधता से भरपूर देश है और सूरत अपनी उत्सवधर्मिता और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि कला जीवन को भीतर से ऊर्जा देती है और समाज को जोड़ने का कार्य करती है। “संस्कृति हमारे जीवन का आधारस्तंभ है, जिसने इसे समझा, उसने जीवन को और समृद्ध किया,” उन्होंने कहा।

उद्घाटन समारोह में चेंबर के पूर्व अध्यक्ष विजय मेवावाला, आर्ट, कल्चर एंड हैंडीक्राफ्ट कमेटी की चेयरपर्सन स्वाति शેઠवाला, को–चेयरपर्सन कृतिका शाह, मानद मंत्री बृजल जरिवाला, खजांची सीए मितिष मोदी, ग्रुप चेयरमैन सीए मयंक देसाई, लेडीज विंग चेयरपर्सन मयूरी मेवावाला सहित कई पदाधिकारी और कलाकार उपस्थित थे।

‘संस्कृति’ फेस्टिवल में युवा कलाकार अपनी पेंटिंग, क्रिएटिव फोटोग्राफी, हैंडीक्राफ्ट और लाइव आर्ट का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी शनिवार को विशेष पैनल डिस्कशन, म्यूज़िक टैलेंट प्रतियोगिता और शाम को ‘विश्व – द बैंड’ का लाइव म्यूज़िकल शो आयोजित होगा। कलाकार कुलदीप विश्वकर्मा, निशांत पटेल, मोहित भागा, देव शर्मा और कृताग जरिवाला लाइव प्रस्तुति देंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button