गुजरातसूरत सिटी

लिंबायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,’ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को दी गई श्रद्धांजलि,

हिन्दू-मुस्लिम एकता का दिखा अनुपम दृश्य

सूरत।लिंबायत विधानसभा क्षेत्र में आज राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री एवं गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सी.आर. पाटिल की विशेष उपस्थिति और लिंबायत विधायक श्रीमती संगीता पाटिल के नेतृत्व में आयोजित हुई। हजारों देशभक्त नागरिकों की भागीदारी से सम्पन्न इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरता को समर्पित श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

यात्रा की शुरुआत विधायक संगीता पाटिल के जनसंपर्क कार्यालय से हुई, जो संजनगर सर्कल होते हुए मॉडर्न टाउन पर्वत पाटिया तक पहुँची। बाइक रैली के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने पदयात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा से तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।

विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि लिंबायत क्षेत्र में हिन्दू-मुस्लिम आबादी समान रूप से होने के बावजूद दोनों समुदायों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का अद्भुत संदेश दिया। सम्पूर्ण यात्रा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का जोश और उल्लास छाया रहा।

इस अवसर पर विधायक संगीता पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। इसी के तहत भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का दृढ़ उत्तर देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिससे तिरंगे की शान वैश्विक स्तर पर और बढ़ी है।

गौरवमयी इस तिरंगा यात्रा में सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष परेशभाई पटेल, महापौर दक्षेशभाई मावाणी, स्थायी समिति अध्यक्ष राजनभाई पटेल, उपमहापौर नरेंद्रभाई पाटिल, सत्तारूढ़ दल की नेता शशिबेन त्रिपाठी सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारी, पार्षदगण, वार्ड अधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

यात्रा के समापन पर सभी ने भारतीय सेना के शौर्य एवं बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और कृतज्ञता प्रकट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button