मगोब रघुवीर ट्रेड सेंटर में 4.53 करोड़ की ठगी, कपड़ा दलाल रोहित तेलपुरिया गिरफ्तार
महिला सहित 20 व्यापारियों के नाम पर मंगाया गया फैब्रिक, तीन व्यापारियों को लगाया करोड़ों का चूना

सूरत। मगोब स्थित रघुवीर ट्रेड सेंटर में लीलन फैब्रिक फर्म सहित तीन कपड़ा व्यापारियों के साथ 4.53 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में सारोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कपड़ा दलाल विशाल उर्फ विक्की कन्हैयालाल गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस अहमदाबाद के एक व्यापारी को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, परवत पाटिया-पुणा कुंभरिया रोड स्थित इंटरसिटी टाउनशिप निवासी चिराग मगनभाई चौधरी मगोब के रघुवीर ट्रेड सेंटर में “लीलन फैब्रिक” नाम से प्रिंटेड फैब्रिक का व्यापार करते हैं। महिधरपुरा फालसावाड़ी गोल्डन पॉइंट स्थित वीरा टेक्सटाइल एजेंसी के दलाल रोहती तेलपुरिया और विशाल गांधी ने 27 दिसंबर 2024 से 11 अगस्त 2025 के बीच सूरत और अहमदाबाद के महिला सहित 20 व्यापारियों के नाम पर बड़े पैमाने पर फैब्रिक कपड़े का माल उठवाया था।
आरोपियों ने माल उठाने के बाद भुगतान नहीं किया और कुल 4,53,49,541 रुपये की रकम बकाया रखकर ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में तीनों पीड़ित व्यापारियों की ओर से चिराग चौधरी ने 21 मार्च 2026 को सारोली पुलिस स्टेशन में 22 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(5), 61(2) और 3(5) के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान आर्थिक अपराध निवारण शाखा के पुलिस इंस्पेक्टर के.एल. गाधे की टीम ने पहले अहमदाबाद काकरिया रोड स्थित सुमेल बिजनेस पार्क-2 की एसवीपी टेक्सटाइल फर्म के व्यापारी जयदीप जगदीशभाई सोनी,वीरा टेक्सटाइल एजेंसी के दलाल विशाल उर्फ विक्की कन्हैयालाल गांधी (43), निवासी मोहन स्मृति, हरिपुरा भवानीवाड, महिधरपुरा, सूरत को गिरफ्तार किया था।पुलिस ने आगे कार्यवाही करते हुवे कपड़ा दलाल रोहित चंदनमल तेलपुरिया (जैन) निवासी ए-504,शिव कार्तिक एन्कलेव श्रृंगार रेजीडेंसी के सामने वीआईपी रोड वेसु, मूल निवासी मेन गली गांव वीरवाड़ा त.पिण्डवाड़ा,जिला सिरोही को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले की जांच इको सेल के पीआई एच. एम चौहान कर रहे है।



