सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

वेसु में अग्रवाल समाज महिला इकाई ने लगाई शीतल जल प्याऊ

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, “जल सेवा जन सेवा” संकल्प हुआ साकार

सूरत:भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय अग्रवाल समाज, सूरत महिला इकाई द्वारा वेसु क्षेत्र में शीतल जल की प्याऊ की स्थापना की गई। “जल सेवा जन सेवा” के संकल्प को साकार करते हुए इस पहल के माध्यम से राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में महिला इकाई की अध्यक्षा मिनाक्षी मोदी, सचिव अनिता बलोतिया सहित रमा डोलिया, रेनु अग्रवाल, अलका डालमिया, अंजु अग्रवाल, अनिमा अग्रवाल, श्वेता, सरिता, सुमन मित्तल और वीना जिंदल सहित अन्य महिला सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
महिला इकाई की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है, वहीं गर्मी के इस मौसम में यह प्याऊ राहगीरों के लिए राहत का बड़ा सहारा साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button