गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्याम भक्त मित्र मंडल की 33वीं वार्षिक साधारण सभा भव्य आयोजन

अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने आगामी 33 सूत्रीय सेवा योजनाएं पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की, सदस्यों ने किया जोरदार स्वागत

 

सूरत। श्री श्याम भक्त मित्र मंडल की 33वीं वार्षिक साधारण सभा जी.जनाइन होटल, उधना-मगदल्ला रोड पर सादगी और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। सभा की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई, इसके पश्चात संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

सभा की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने स्वागत भाषण में उपस्थित सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। सचिव विनोद गुप्ता ने गत वर्ष में मंडल द्वारा सम्पन्न विभिन्न सामाजिक व सेवा गतिविधियों का संक्षिप्त लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष सीए गोवर्धन मोदी ने मंडल की वार्षिक आय-व्यय का विवरण पारदर्शिता के साथ सभा में रखा।

अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने आगामी वर्ष में प्रस्तावित सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा पीपीटी के माध्यम से अत्यंत आकर्षक तरीके से प्रस्तुत की। उन्होंने “33 सूत्रीय सेवा कार्य योजना” प्रस्तावित की, जिसे सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। उपस्थित सदस्यों ने इसे मंडल के इतिहास की सबसे योजनाबद्ध और प्रभावशाली साधारण सभा बताया।

सभा में संरक्षक विनोद कानोडिया, चंद्रशेखर भगेरिया, ताराचंद मित्तल सहित बड़ी संख्या में सदस्य व वरिष्ठजन उपस्थित रहे। बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे सदस्यों ने अध्यक्ष द्वारा स्पष्ट, बिंदुवार और निष्पक्ष रूप से योजनाओं की प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन ताराचंद मित्तल एवं नवनीत गोयल ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में मित्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी सदस्यों ने मिलकर मित्रता दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभा में मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button