गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत की वैभवी जावेरी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

सूरत की वैभवी जावेरी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थानहासिल कर बढ़ाया शहर का गौरव

सूरत। नागपुर स्थित अखिल नटराजन अंतर-सांस्कृतिक संघ द्वारा गोवा के पंजिम में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सूरत की सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर वैभवी जावेरी ने ‘सुपर मॉम’ श्रेणी (कथक) में प्रथम स्थान प्राप्त कर सूरत और गुजरात का मान बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया गया, और यह पुरस्कार वैभव धुगे एवं डांस इंडिया डांस फेम शुभम बोर्ड द्वारा प्रदान किया गया। वैभवी जावेरी ने शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में विशारद की उपाधि भी प्राप्त की है।

ज्ञात हो कि वैभवी CAIT सूरत सचिव मीतेश शाह की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से सूरत की सांस्कृतिक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।यह सूरत और समग्र गुजरात के लिए अत्यंत गौरव की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button