सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
दोस्ती थीम पर हुआ सावन सिंधारे का आयोजन

सूरत-अग्रवाल महिला मैत्री संघ द्वारा सावन मास के उपलक्ष में सावन सिंधारे का आयोजन गुरुवार को सिटी लाइट स्थित महाराज अग्रसेन पैलेस में किया गया। संघ के नाम को सार्थक करते हुए दोस्ती थीम पर आयोजित कार्यक्रम में दो सौ से अधिक महिलायें पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अनेकों गेम, डांस, संगीत आदि का आयोजन किया गया एवं महिलाओं को उपहार दिए गए। इस मौके पर संघ की अध्यक्षा ज्योति पंसारी, सचिव वीणा बंसल, पदमा तुलस्यान, मंजू अग्रवाल, स्नेहलता कादमावाला, रीना गाड़ोदिया, मीनू पोद्दार सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।



