सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्याम भक्त मित्र मण्डल, सूरत की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

चार वर्षीय कार्यकाल के लिए 11 सदस्य चुने गए, 2 अगस्त की वार्षिक सभा के बाद होगा पदाधिकारियों का चयन

सूरत। श्री श्याम भक्त मित्र मण्डल, सूरत की वर्ष 2026-2030 की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी द्वारा प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी 11 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी राजकुमार जय बाबा एवं ताराचंद मित्तल ने बताया कि निर्वाचित कार्यकारिणी आगामी चार वर्षों तक मण्डल के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों का संचालन करेगी।
निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में अमित कुमार टिबरेवाल, गनपत लाल सारस्वत, गोविन्द तोदी, हरि प्रसाद गुप्ता, लल्लू कुमार अग्रवाल, मनोज भाऊवाला, पवन कुमार खेमका, राकेश अग्रवाल, राकेश खटोड़, राजीव सराफ एवं विकेश सराफ शामिल हैं।
मण्डल के वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल (पिपराली) ने बताया कि संस्था की वार्षिक साधारण सभा 2 अगस्त को आयोजित होगी। सभा के उपरांत नव-निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button