चक्र ध्यान साधना शिविर कल से, ध्यान गुरु अर्चना दीदी देंगी साधना का मार्गदर्शन

सूरत। सेलेब्रेटिंग लाइफ फाउंडेशन के तत्वावधान में ध्यान गुरु अर्चना दीदी के पावन सानिध्य में दो दिवसीय चक्र संतुलन ध्यान साधना शिविर का आयोजन शनिवार से किया जाएगा। फाउंडेशन के बसंत खैतान ने बताया कि शिविर का आयोजन श्री देवसर माता मंदिर हॉल में होगा।
उन्होंने बताया कि शिविर का पहला सत्र प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तथा दूसरा सत्र शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में ध्यान, चक्र संतुलन और आध्यात्मिक जागरण से जुड़ी विभिन्न साधनाओं का अभ्यास कराया जाएगा।
फाउंडेशन के प्रमोद गोयनका, धर्मैन डोरीवाला एवं निर्मल अग्रवाल ने बताया कि पूज्य अर्चना दीदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस साधना शिविर के माध्यम से साधकों को अपने भीतर विद्यमान दिव्य चेतना, अनंत शक्तियों और जीवन की नई संभावनाओं का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं एवं साधकों से इस आध्यात्मिक शिविर में भाग लेकर ध्यान साधना का लाभ उठाने की अपील की।




