
सूरत।अग्रवाल विकास ट्रस्ट युवा शाखा द्वारा युवा क्रिकेट बैश 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को वेसु स्थित टर्फ में किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम में सात लड़के एवं दो लड़कियाँ शामिल रही।
देर रात चले टूर्नामेंट में बनिया ब्लास्टर्स विजेता एवं सेठ सुपर किंग्स उपविजेता बनी। इस अवसर पर ट्रस्ट एवं युवा शाखा के अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।




