सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

निर्जला एकादशी पर माँ जीण व हर्ष भेरू को 551 किलो अमरस का महाभोग

जीण धाम में 14वें वर्ष भी परंपरा निभाई, भक्तों व पुजारी वृंद में प्रसाद वितरित

सूरत। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री अखिल भारतीय जीण माता सेवा संघ, सूरत शाखा सीकर एवं दूजोद तथा जीण-हर्ष के समस्त पुजारी वृंद के सहयोग से गोरिया स्थित माँ जीण के निज धाम में माँ जीण और हर्ष भेरू को 551 किलो अमरस तथा 55 किलो मिल्क रोज का महाभोग अर्पित किया गया। महाभोग के बाद प्रसाद पुजारी वृंद, दर्शनार्थ आए भक्तों तथा जीण धाम की दुकानों में वितरित किया गया।

सीकर शाखा के मुकेश खेतान ने बताया कि निर्जला एकादशी पर जीण माता और हर्ष भेरू को अमरस का महाभोग अर्पित करने की यह परंपरा पिछले 14 वर्षों से निभाई जा रही है। कार्यक्रम में आमरस, शरबत और फल के लिए रोहित पवन अग्रवाल, सूरत तथा मिल्क रोज के लिए दूजोद निवासी केसर देव जैन का विशेष सहयोग रहा।

इस आयोजन में अरुण खेतान, मुकेश खेतान, अंकित खेतान, विजय पाराशर, सांवरमल, गोपाल शर्मा, केसर देव जैन, मंजू जैन, डॉ. सूर्यवीर सिंह, हेमंत सिंह, जुगल सिंह, हर्ष जैन, कृष्ण सिंह, श्रीमती उषा जांगिड़, घीसू सिंह, मरुधर कंवर, सुशीला खेतान, दीनदयाल खेतान, दिनेश सिंघानिया, अंकुश, प्राची, आर्ची, हर्षित और सौरभ सिंघानिया सहित अनेक श्रद्धालुओं की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button