अनिल रुंगटा अध्यक्ष, संजय सरावगी उपाध्यक्ष बने
वार्षिक साधारण सभा का हुआ आयोजन

सूरत।श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार को वीआईपी रोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम के लखदातार हॉल में किया गया। मीटिंग में अध्यक्ष कैलाश हाकिम द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। सचिव राजेश दोदराजका द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई एवं कोषाध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर पर अनेकों ट्रस्टी सदस्य एवं आजीवन सदस्य उपस्थित रहें।
इसके पश्चात कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन बोर्ड रूम में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अनिल रुंगटा को अध्यक्ष, संजय सरावगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकिशोर शाह को उपाध्यक्ष, शिवप्रसाद पोद्दार को सचिव, विनय बेरीवाला को कोषाध्यक्ष, पूरणमल अग्रवाल को संगठन मंत्री, योगेश झाखलिया एवं शेखर गौरीसरीया को सहसचिव, रमेश अग्रवाल (विनायक) एवं अशोक चौकड़िका को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में राकेश कंसल एवं अमित खेमका को मनोनीत सदस्य के रूप में शामिल किया गया। मीटिंग के अंत सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।



