HEALTHसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एवं इंद्रधनुष संस्था के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्यों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है तथा व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनता है। सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अध्यक्ष विजय पहाड़िया ने दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button