सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

डांडिया जैन मंदिर में श्रुत स्कंद विधान के अंतर्गत शास्त्र सजावट प्रतियोगिता आयोजित

सूरत। वीसा हुमड़ समाज द्वारा डांडिया स्थित जैन मंदिर में श्रुत स्कंद विधान का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधान के पुण्यार्जक परिवार के रूप में भक्ति बहन एवं किरीटकुमार टोपीवाला परिवार ने विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।

विधान के अंतर्गत पहली बार शास्त्र सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में लगभग 20 से 22 श्रद्धालु सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाए गए जैन शास्त्र लेकर पहुंचे। प्रतिभागियों ने अपनी कला, श्रद्धा और सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

प्रतियोगिता में श्रेष्ठ सजावट करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

कार्यक्रम में समाज प्रमुख सुजीत तासवाला, सुधीरभाई शाह, देवांग तासवाला, लता घीवाला, प्रीति शाह, मुकेशभाई जवेरी, वीरल टोपीवाला, चिन्मय घीवाला सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समाज की लता जैन ने बताया कि धार्मिक संस्कारों और शास्त्रों के प्रति युवाओं एवं समाजजनों में श्रद्धा जागृत करने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसे सभी का भरपूर सहयोग एवं उत्साहजनक प्रतिसाद मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button