राजनीतिसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री श्याम मंदिर की कार्यकारिणी के चुनाव आज

सुबह दस बजे से अग्रवाल स्कूल में होगी वोटिंग

सूरत| वीआईपी रोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम की वर्ष 2026-2030 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव आज (रविवार) सुबह दस बजे से होगा। चुनाव अधिकारी सांवरप्रसाद बुधिया, गिरीश मित्तल, बजरंगलाल गाड़ोदिया ने बताया कि कार्यकारिणी में नौ ट्रस्टी सदस्य एवं तीन आजीवन सदस्यों के लिए चुनाव होगा। ट्रस्टी सदस्य में कुल अठारह लोगों ने एवं आजीवन सदस्यों में कुल नौ लोगों ने उम्मीदवारी की है। ट्रस्टी सदस्यों को ट्रस्टी सदस्य एवं आजीवन सदस्यों को आजीवन सदस्य वोट देंगे। मतदान सुबह दस बजे से शाम पाँच बजे तक वेसु स्थित अग्रवाल विद्या विहार स्कूल में होगा। मतदान के पश्चात गिनती भी उसी समय होगी एवं परिणाम जारी होगा। मतदाता को सरकार द्वारा मान्य फोटो पहचान पत्र साथ में लाना आवश्यक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button