सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक एवं पौधारोपण का आयोजन

भारत विकास परिषद और सरस्वती महाविद्यालय के संयुक्त प्रयास से पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

सूरत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, सूरत मेन एवं सरस्वती महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम, एक संकल्प पर्यावरण के नाम” का संदेश भी दिया गया।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भावेश ओझा ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में दक्षिण गुजरात प्रांत के उपाध्यक्ष दिलीपभाई चश्मावाला, जिला संयोजक विपुलभाई जरीवाला, किरीट पंड्या, श्रीनिवास सुत्रावे, दीपक डालमिया, राजेश माहेश्वरी, विकास भंडारी, राजू पांडे, राजू बोहरा एवं वीरेंद्र शारदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पर्यावरण संयोजक योगिता शारदा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button