सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

विश्व साइकिल दिवस पर बच्चों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सूरत। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उधना स्थित सत्यानगर सोसायटी के बच्चों ने साइकिल रैली निकालकर स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने साइकिल चलाते हुए विभिन्न जागरूकता स्लोगन के माध्यम से लोगों को साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया।

रैली में शामिल बच्चों ने “विश्व साइकिल दिवस का यही है संदेश, साइकिल अपनाकर बनाएं देश”, “साइकिल की सवारी सबसे न्यारी” तथा “पेडल घुमाओ, फिटनेस बढ़ाओ” जैसे नारों के साथ उत्साहपूर्वक साइकिल चलाई। बच्चों ने बताया कि नियमित साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है, प्रदूषण कम होता है और ईंधन की बचत भी होती है।

सोसायटी के लोगों ने बच्चों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बच्चों द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर दिया गया यह संदेश लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button