अहमदाबाद-मुंबई के रेल यात्रियों को राहत, दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

मुंबई। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद और मुंबई के बीच विशेष किराये पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल तथा अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस-वटवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।
ट्रेन संख्या 09021 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल 31 मई 2026 (रविवार) को मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09022 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल उसी दिन अहमदाबाद से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर रात 9:45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरिवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी। शताब्दी रेक वाली इस ट्रेन में एक्जीक्यूटिव चेयर कार, एसी चेयर कार, अनुभूति क्लास और एक विस्ताडोम कोच की सुविधा रहेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 09044 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल 1 जून 2026 (सोमवार) को अहमदाबाद से सुबह 3:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 09043 बांद्रा टर्मिनस-वटवा सुपरफास्ट स्पेशल 1 जून 2026 को रात 11:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:00 बजे वटवा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09044 वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, पालघर और बोरिवली स्टेशनों पर रुकेगी, जबकि ट्रेन संख्या 09043 बोरिवली, पालघर, वापी, उधना, वडोदरा, आनंद और नडियाद स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी-3 टियर और स्लीपर क्लास के कोच लगाए जाएंगे।
इन सभी स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग 30 मई 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को ट्रेनों के समय, स्टॉपेज और अन्य जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त हो सकेगी।




