सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
महालक्ष्मी विश्व शक्तिधाम: महिला श्रद्धालुओं ने एकादशी पर किया विशेष तुलसी पूजन

सूरत। आनंद महल रोड, अडाजण स्थित श्री महालक्ष्मी विश्व शक्तिधाम मंदिर में अधिक मास के निमित्त मंगलवार को विशेष तुलसी पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत हितेशभाई ने बताया कि एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं और उन्होंने पूर्ण विधि-विधान से तुलसी मैया की पूजा-आराधना की। दोपहर 2 से 6 बजे तक चले इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मान्यता है कि अधिक मास में तुलसी पूजन करने से भगवान श्री विष्णु तथा माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पूजा के पश्चात मंदिर में महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।”

