विद्रोही आवाज संपादक उत्तम सोनी पुनः बने तेरापंथी सभा पांडेसरा के अध्यक्ष

सूरत। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, पांडेसरा के वर्ष 2026-28 कार्यकाल हेतु विद्रोही आवाज के संपादक उत्तम सोनी को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संपूर्ण श्रावक समाज द्वारा उन्हें निर्विरोध मनोनीत किए जाने पर समाजजनों में हर्ष का माहौल रहा।
ज्ञातव्य हो कि उत्तम सोनी इससे पूर्व सभा में मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्ष 2025 में सभा गठन के बाद वे प्रथम अध्यक्ष के रूप में भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उनके कार्यकाल में संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों को नई गति मिलने के कारण समाज ने पुनः उन पर विश्वास जताया है।
इस अवसर पर महासभा से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों में प्रकाश डाकलिया, लक्ष्मीलाल बाफना, अनिल चंडालिया, संपत आंचलिया एवं प्रदीप गंग विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने अपने मार्गदर्शन से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।अध्यक्ष मनोनयन के उपरांत पांडेसरा क्षेत्र के नव निर्वाचित पार्षदों एवं सूरत शहर भाजपा उपाध्यक्ष रतन भलावत, पार्षद देवेंद्र बोकड़िया तथा पार्षद अशोक पोकरणा का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में पांडेसरा का संपूर्ण श्रावक समाज, महिला मंडल की सदस्याएं तथा ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। समाजजनों ने उत्तम सोनी को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में सभा के और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होने का विश्वास व्यक्त किया।



