सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज प्रगति संघ सूरत की नई कार्यकारिणी घोषित

सूरत। श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज प्रगति संघ, सूरत की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को समाज की सर्वसम्मति से किया गया। समाजजनों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में अशोक विनायक्या, कमल छाबड़ा KK एवं संजय दीवान को संरक्षक के रूप में चुना गया। वहीं अध्यक्ष पद पर अशोक गंगवाल, महामंत्री पद पर इंद्रचंद छाबड़ा तथा कोषाध्यक्ष पद पर कमल पहाड़िया का चयन किया गया।

इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button