सूरत सिटी

मातृत्व दिवस पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन युवा मंडल ने की गौसेवा

सूरत। मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन युवा मंडल द्वारा रविवार को लाडवी स्थित श्री सीताराम गौशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने गौ माता की सेवा करते हुए भक्तामर पाठ एवं णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया।
इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने गौशाला में उपस्थित गौवंश की सेवा कर उन्हें चारा एवं अन्य आवश्यक सामग्री अर्पित की। धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता निभाई।
मंडल की ओर से केंद्र सरकार से गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करने की अपील भी की गई। सदस्यों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button