businessTextileक्राइमसूरत सिटी

डींडोली के व्यापारी समेत 16 व्यक्तियों से जनादेश प्रेस के मालिक द्वारा 2.44 करोड़ रुपये की ठगी

प्रह्लाद पाटील को अडाजन में मकान दिलाने तथा अन्य 15 व्यक्तियों को SMC में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर पैसे वसूले : राजेंद्र चौधरी के खिलाफ शिकायत

सूरत। प्रेस के मालिक ने डींडोली के एक व्यापारी को अडाजन में मकान दिलाने का कहकर ₹1.50 लाख ले लिए थे। इसके अलावा व्यापारी के साढ़ू भाई के पुत्र सहित कुल 15 व्यक्तियों को SMC में विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने का लालच देकर कुल 2,44,17,200 रुपये की राशि वसूल ली गई थी। नौकरी के संबंध में मनपा के फर्जी लेटर व्हाट्सएप पर भेजे जाने से पूरी हकीकत सामने आई।
खटोदरा पुलिस सूत्रों के अनुसार, मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी और वर्तमान में डींडोली स्थित प्रियंका न्यू सिटी-01, मकान नंबर 250 में रहने वाले व्यापारी प्रह्लाद सुखदेव पाटील को अडाजन में मकान दिलाने का भरोसा देकर राजेंद्र दिनकर चौधरी (निवासी प्लॉट नंबर 52, रत्नप्रभा सोसायटी, पर्वत गांव, लिंबायत, सूरत) ने 1.50 लाख रुपये ले लिए थे। इसके अलावा उनके साढ़ू भाई के बेटे को SMC में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 15,16,700 रुपये ले लिए थे।
इसी प्रकार अन्य 14 व्यक्तियों को भी SMC में नौकरी दिलाने का लालच देकर व्यापारी सहित कुल 16 व्यक्तियों से 24/06/2024 से 19/06/2025 के दौरान कुल 2,44,17,200 रुपये की राशि ले ली गई थी। बाद में मनपा में अलग-अलग पदों पर नौकरी के संबंध में EC कोड वाले लेटर व्हाट्सएप किए गए थे, जो फर्जी निकले।
जिसके बाद सभी 16 व्यक्तियों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर खटोदरा पुलिस ने व्यापारी प्रह्लाद पाटील की ओर से राजेंद्र चौधरी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच आर्थिक अपराध निवारण शाखा के PSI जे.आर. पवार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button