देशसामाजिक/ धार्मिक
नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा का छठवां दिन सम्पन्न

सूरत: नक्षत्र टाउनशिप परिवार द्वारा डिंडोली स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित शिव महापुराण कथा के छठवें दिन सोमवार को पंडित संदीप महाराज ने श्रद्धालुओं को तारकासुर के पुत्रों के विनाश का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने बताया कि तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली द्वारा बनाए गए त्रिपुरों का भगवान शिव ने नाश किया, जिसके कारण वे त्रिपुरारी के नाम से प्रसिद्ध हुए।
कथा के दौरान शंखचूड़ और तुलसी से जुड़ा प्रसंग भी सुनाया गया। बताया गया कि भगवान विष्णु के माध्यम से तुलसी का सतीत्व भंग होने के बाद भगवान शिव ने शंखचूड़ का वध किया। साथ ही तुलसी, शालिग्राम और शंख की पूजा का महत्व भी समझाया गया।
कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया।




