businessTextileक्राइमलोकल न्यूज़सूरत सिटी

सचिन के व्यापारी से 13.78 लाख की साड़ी ठगी

दलाल सहित तीन व्यापारियों पर केस, माल लेने के बाद दुकान बंद कर फरार

सूरत । सूरत के सचिन क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ 13.78 लाख रुपये की साड़ी ठगी का मामला सामने आया है। वणकर टेक्सटाइल मार्केट और न्यू टी.टी. मार्केट के व्यापारियों ने एक दलाल के साथ मिलकर कापड़ का माल खरीदा और भुगतान किए बिना दुकान बंद कर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, साचिन के होजीवाला इंडस्ट्रियल एस्टेट में ‘जानकी टेक्स’ नाम से कारोबार करने वाले हरिशभाई सवजीभाई रादड़िया (45) ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी 2024 से कपड़ा दलाल इंदरसिंह गुमानसिंह राव (निवासी सिरोही, राजस्थान) के माध्यम से रिंग रोड स्थित वणकर टेक्सटाइल मार्केट के आर.के. फैशन के कालूसिंह और न्यू टी.टी. मार्केट के आधुनिक कॉर्पोरेशन के प्रकाश जोशी ने उनसे साड़ियों का माल खरीदा था।
आरोपियों ने 45 दिनों में भुगतान करने का भरोसा दिलाकर 13,78,350 रुपये की ऑर्गेंजा गाला क्वालिटी की साड़ियां खरीदीं। तय समय में भुगतान नहीं करने पर जब व्यापारी ने उधारी की मांग की, तो आरोपियों ने बार-बार झूठे वादे कर समय बिताया और बाद में दुकान बंद कर फरार हो गए।
घटना की शिकायत साचिन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दलाल समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button