सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मारवाड़ी युवा मंच ने उधना रेलवे स्टेशन पर भेंट की 5 व्हीलचेयर

सूरत। मारवाड़ी युवा मंच सूरत शाखा एवं मुस्कान शाखा द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए उधना रेलवे स्टेशन पर 5 व्हीलचेयर दान स्वरूप प्रदान की गईं। इस सेवा पहल का उद्देश्य उन यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराना है, जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है, ताकि उन्हें स्टेशन परिसर में बेहतर सुविधा और सहयोग मिल सके।

मारवाड़ी युवा मंच सूरत शाखा के अध्यक्ष अभिषेक खेतान एवं मुस्कान शाखा की अध्यक्ष निती बजाज ने बताया कि मानव सेवा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। मंच सदैव समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इसी प्रकार के सेवा प्रकल्प निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में सूरत शाखा की ओर से राहुल बजाज, सुषांत बजाज, अक्षत खेतान, मयंक जिंदल एवं दीपक डालमिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं मुस्कान शाखा की ओर से अंजू जैन, नेहा लुहारुका सहित अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उपस्थित जनों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान सेवा एवं सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button