राजस्थानसामाजिक/ धार्मिक

तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ ने उत्तरांचल युवा सम्मेलन में लहराया परचम

श्रीडूंगरगढ़।तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के युवक एवं किशोर साथियों ने 12 से 14 अप्रैल तक लाडनूं में आयोजित त्रिदिवसीय उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सम्मेलन में परिषद के 37 युवाओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने विभिन्न सत्रों, प्रतियोगिताओं एवं सेवा कार्यों में भाग लेकर परिषद का नाम गौरवान्वित किया।
सम्मेलन के दौरान युवाओं को आचार्य श्री महाश्रमण जी एवं साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंगल पाठ एवं आध्यात्मिक सत्रों से युवाओं ने जीवन मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की प्रेरणा ग्रहण की। कार्यक्रम में मुनि योगेश कुमार जी, मुनि नय कुमार जी, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, एम.एस. बिट्टा, दिलीप बैद एवं अरविंद मांडोत सहित कई संतों एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
सम्मेलन में 555 प्रतिभागियों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं में श्रीडूंगरगढ़ परिषद ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीयूष बोथरा, अनुशासन में प्रदीप पुगलिया तथा भजन मंडली में सुमित बरडिया सहित टीम ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर कुल तीन पुरस्कार अपने नाम किए।


परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, संयोजक दीपक छाजेड़ एवं किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया के नेतृत्व में टीम ने संवाद, प्रश्नोत्तर, सेवा एवं भोजनालय व्यवस्था में भी सराहनीय योगदान दिया।
यह सम्मेलन युवाओं के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी के आशीर्वाद के साथ श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुए युवाओं ने वापसी पर भी मंगल पाठ श्रवण कर अपने आध्यात्मिक भाव को और अधिक सुदृढ़ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button