क्राइमसूरत सिटी

रांदेर-वराछा में चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

सूरत। रांदेर क्षेत्र से मॉपेड चोरी तथा वराछा क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी को चौकबाजार सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की सुजुकी बर्गमैन मॉपेड और स्नैचिंग किया गया ओप्पो एफ-27 प्रो मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस कमिश्नर अनुपमसिंह गहलौत, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर बलराम मीणा, डीसीपी राघव जैन और एसीपी आर.आर. आहीर के मार्गदर्शन में पुलिस इंस्पेक्टर एस.डी. राठौड़ के नेतृत्व में सर्विलांस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी मोहम्मद नाजिम मोहम्मद नन्हे शेख (22) को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में कडोदरा क्षेत्र में रहकर रिक्शा चलाता है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का निवासी है।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी लक्ष्मण उर्फ मनु यादव के साथ करीब 20 दिन पहले रांदेर-पालनपुर जकातनाका क्षेत्र से बर्गमैन मॉपेड चोरी की थी। वहीं एक माह पूर्व लक्ष्मण यादव और दीपु त्रिवेदी के साथ मिलकर वराछा बूट भवानी से सीतानगर रोड पर एक राहगीर के हाथ से मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.05 लाख रुपये का मुद्दामाल बरामद किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ सूरत के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में चोरी, मारपीट और अन्य अपराधों के सात मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है तथा फरार साथियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button